विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चों के खेलते समेत मूंगफली, चना, कंकड़ समेत अन्य सामग्री कई बार सांस नली में भी फंस जाता है। ऐसे मरीज आए दिन एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आ रहे हैं। इसे निकालने के लिए ब्रोंकोस्कॉपी तकनीकी अपनाई जाती है।
इससे आसानी से सांस नली में फंसी सामग्री को बाहर निकाला जा सकता है। इसके बारे में रेजीडेंट को प्रशिक्षण दिया है। कार्यशाला में डॉ. सौम्यता नीरज, डॉ. अमृता गुप्ता, डॉ. सुप्रिया, डॉ. रजनी आदि ने भी जानकारी दी।