फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ताजनगरी में बीमार हैं स्वास्थ्य सेवाएं! नहीं मिला स्ट्रेचर, मां को गोद में उठाकर ले जाती दिखी बेटी 

Fri, 10 Jun 2022 11:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में तीमारदारों को जमकर परेशानी उठानी पड़ रही है। कहीं वार्ड ब्वाय नहीं मिल रहे हैं, तो कहीं स्ट्रेचर की कमी से मरीज और उनके तीमारदार जूझ रहे हैं।   
विज्ञापन
ताजनगरी में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बृहस्पतिवार को दिखाने के लिए पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। स्ट्रेचर व व्हील चेयर नहीं मिल पाया। वार्ड ब्वाय की मदद भी नहीं मिल पाई। स्ट्रेचर नहीं मिलने के कारण बेटी ओपीडी के गेट से अपनी मां को गोदी में उठाकर वाहन तक ले गईं।

विज्ञापन


पहले मरीज मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित दरगाह के बगल के रास्ते से ओपीडी में जाते थे, सुपर स्पेशिलिटी भवन का निर्माण कार्य के चलने से रास्ता बंद कर दिया गया है। अब मरीजों व तीमारदारों को हॉस्पिटल रोड की तरफ से ओपीडी में जाना पड़ रहा है। कन्नौज निवासी प्रतीक्षा अपनी मां शीला को ओपीडी में बृहस्पतिवार को दिखाने पहुंची थीं। घुटनों में दर्द की वजह से शीला चल नहीं पा रही थी। हड्डी रोग विभाग में दिखाया। ओपीडी के गेट से अपनी मां को गोदी में उठाकर वाहन तक ले गईं। उन्हें स्ट्रेचर व व्हील चेयर नहीं मिल पाया। 

मदद के लिए वार्ड ब्वाय भी नहीं थे। वहीं, मनीष अपने छोटे भाई अरुण को गोदी में लेकर ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए पहुंचे। पैर में समस्या होने की वजह से अरुण चल नहीं पा रहा था। मनीष ने बताया कि गेट पर व्हील चेयर नहीं दिखी तो वह गोदी में ही अंदर ले आए। 

सुनिश्चित किया जाएगा, मरीजों को न हो तकलीफ 

मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ. ब्रजेश शर्मा का कहना है कि ओपीडी में मरीजों के लिए स्ट्रेचर, व्हील चेयर व वार्ड ब्वाय की व्यवस्था है, सुनिश्चित किया जाएगा कि मरीजों को कोई परेशानी न हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें