फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS और BDS काउंसलिंग संपन्न: आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज की सीटें हुईं फुल...तो निजी में 76 रह गईं खाली

Wed, 09 Aug 2023 07:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

MBBS और BDS में प्रवेश के लिए काउंसलिंग संपन्न हो गई। आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज की सीटें तो फुल हो गईं। वहीं निजी कॉलेजों में 76 सीटें खाली रह गईं। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए चल रही काउंसलिंग संपन्न हो गई है। इसमें एसएन की एमबीबीएस की सीटें फुल हो गई हैं, निजी कॉलेजों की 76 सीटें रिक्त रह गई हैं। निजी कॉलेजों में बीडीएस की सीटें भी फुल हो गई हैं।

विज्ञापन


एसएन कॉलेज में एमबीबीएस की 777 और बीडीएस की 100 सीटें हैं। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज, एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला, मथुरा के एसएमएस मेडिकल कॉलेज, कृष्ण मोहन मेडिकल कॉलेज, केडी मेडिकल कॉलेज और केडी डेंटल कॉलेज के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी। 

यह भी पढ़ेंः- रिटायर्ट अधिकारी के गेस्ट हाउस में गंदा काम: इस हाल में मिले लड़के-लड़कियां, शर्म से पानी-पानी हुए ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन चली काउंसिलिंग में 76 सीटें रिक्त रह गई हैं, ये सभी निजी मेडिकल कॉलेज के हैं। एसएन की 106 सीटों पर प्रवेश हो गया है। काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. करुणा शंकर दिनकर ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए दूसरी काउंसिलिंग भी होगी, इसमें ये अलॉट हो जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें