फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने काटा, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार

Wed, 09 Aug 2023 06:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
सांप - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को खेत पर काम करने के दौरान सांप काट लेने से किसान की मौत हो गई। घरवालों को पता चला तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


मामला किशनी थाना क्षेत्र का है। यहां मंगलवार की सुबह गांव खड़सरिया निवासी किसान जनवेद शाक्य (35) खेत पर काम करने के लिए गए थे। तभी उन्हें सांप ने काट लिया। हालत बिगडऩे के बाद परिजन जनवेद को लेकर मेडिकल कॉलेज सैफई चले गए। वहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद मौत हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- आंसू में बह गए आरमान: थाने पहुंची दुल्हन, बोली- 'पति किसी काम का नहीं, प्रेमी के साथ रहूंगी', पुलिस भी सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सैफई थाना पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए इटावा भिजवाया। चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें