फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज में बवाल: चौकी प्रभारी ने जूनियर डॉक्टर से की अभद्रता, इमरजेंसी में हो गया हंगामा

Mon, 22 Sep 2025 08:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चाैकी प्रभारी ने जूनियर डाक्टर से अभद्रता कर दी। इसे लेकर इमरजेंसी में हंगामा हो गया। सूचना पर डीसीपी सिटी पहुंच गए। उन्होंने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।  
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में बवाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कालेज की पुरानी इमरजेंसी तिराहे पर चेकिंग कर रहे चाैकी प्रभारी अंकुर राठी और जूनियर डाॅक्टर के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दरोगा ने अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में जूनियर डाॅक्टर थाने पहुंच गए। वहां सुनवाई न होने पर इमरजेंसी पर हंगामा कर शुरू कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर पोस्टर लगा दिए।
विज्ञापन


 जानकारी पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने एसीपी कोतवाली शेषमणि उपाध्याय को भेजा। प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि होने पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया।घटना रविवार रात तकरीबन 7 बजे की है। पुरानी इमरजेंसी पर अंकुर राठी चेकिंग कर रहे थे। वह थाना एमएम गेट की डिवीजन चाैकी के प्रभारी थे। उनके साथ एक अन्य दरोगा और सिपाही भी थे। जूनियर डाॅक्टर विनेश कुमार बाइक से जा रहे थे।

 आरोप है कि दरोगा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने बाइक को रोक लिया। इस पर जूनियर डाॅक्टर ने अपना परिचय दिया। इस बात पर दरोगा अंकुर राठी अभद्रता करने लगे।विरोध पर साथी पुलिसकर्मी भी आ गए। उन्होंने भी अभद्रता की। जूनियर डाॅक्टर ने अपने साथियों को जानकारी देकर बुला लिया। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। थाने पहुंच गए। मगर कुछ नहीं हुआ। इस पर रात 8 बजे एसएन इमरजेंसी पर आ गए।
विज्ञापन


 इस दाैरान नारेबाजी की गई। हंगामे की जानकारी पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने पहुंचकर जांच का आश्वासन दिया। एसीपी कोतवाली ने जानकारी ली। डीसीपी सिटी ने बताया कि जूनियर डाॅक्टर ने अभद्रता का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि होने पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें