फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएन में आज से ओपीडी शुरू, सुबह नौ से 12 बजे तक देखे जाएंगे मरीज

Mon, 12 Jul 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में सुबह 9 से 11 बजे तक पर्चे बनेंगे और नौ से 12 बजे तक मरीज देखे जाएंगे। ओपीडी में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की सामान्य ओपीडी आज से शुरू हो रही है। सुबह नौ से 12 बजे तक मरीज देखे जाएंगे। सुबह नौ से 11 बजे तक काउंटर पर पर्चे बनाए जाएंगे। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण 13 अप्रैल से सामान्य ओपीडी बंद चल रही थी। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने ने बताया कि सर्जरी, मेडिसिन, त्वचा, नेत्र रोग, दंत रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग, ईएनटी रोग समेत सभी विभागों की ओपीडी चलेगी। कैंसर रोग विभाग की ओपीडी पहले से ही लगातार चल रही है। अभी तीन घंटे तक ही मरीज देखे जाएंगे। एक-एक करके मरीजों को भेजा जाएगा। गंभीर हाल और चलने-फिरने में लाचार मरीजों के साथ ही तीमारदार अंदर जा सकेगा। 

बिना मास्क प्रवेश नहीं
ओपीडी प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि कोरोना वायरस का भी खतरा है, ऐसे में बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि जरूरत होने पर ही ओपीडी आएं, नहीं तो टेलीमेडिसिन से इलाज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ से दो बजे तक फोन पर पाएं परामर्श
मेडिसिन विभाग: 9045281466,  9045290421
सर्जरी विभाग:  9045271466
वक्ष एवं क्षय रोग: 9045240421
हड्डी रोग: 9045071466
त्वचा रोग: 7310640421
स्त्री एवं प्रसूति: 9045171466
बाल रोग:9045329042
मानसिक रोग: 9557891482,  0562-2986077
नेत्र रोग: 8979829042
ईएनटी रोग: 9557891628
दंत रोग: 7457891612
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें