फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SN Medical College: 15 ब्लॉक में बनेगा मिनी एम्स, 1000 करोड़ रुपये होंगे खर्च; अगले माह शुरू होगा काम

Sat, 22 Mar 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज मिनी एम्स की तर्ज पर विकसित होगा। इसमें 15 ब्लॉक बनेंगे, जिसके लिए 1,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मरीजों के लिए चिकित्सकीय सेवाएं बढ़ जाएंगी।
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएन मेडिकल कॉलेज के इंटीग्रेटेड प्लान में 15 ब्लॉक बनेंगे, जिसमें सभी चिकित्सकीय विभाग स्थापित किए जाएंगे। इसमें 1,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। दो चरणों में ये पूरा किया जाएगा। 28 पेड़ काटने की अनुमति मिलने के बाद पहले चरण का कार्य अगले महीने में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में ट्रामा सेंटर एंड इमरजेंसी, मेडिसिन एलाइड विभाग, सर्जरी एलाइड विभाग, एकेडमिक ब्लॉक, ओपीडी ब्लॉक, लेक्चर थिएटर ब्लॉक, परीक्षा कक्ष ब्लॉक, पुस्तकालय, प्रशासनिक भवन, पैरामेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, टीबी एंड पल्मोनरी ब्लॉक का निर्माण होगा। दूसरे चरण में कैंसर अस्पताल, बाल रोग विभाग ब्लॉक, मेडिसिन-सर्जरी संयुक्त ब्लॉक, सीनियर-जूनियर रेजीडेंट हॉस्टल बनेंगे।

ये भी पढ़ें -  UP: औरंगजेब ने जहां नजरबंद किए थे छत्रपति शिवाजी महाराज, वहां बनेगा भव्य स्मारक; महाराष्ट्र सरकार कराएगी निर्माण
विज्ञापन




 

सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में एंजियोप्लास्टी-एंजियोग्राफी
 सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में कैथ लैब शुरू होने से एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर की सुविधा मिल रही है। 28 बेड का आईसीयू भी है। मेडिसिन और सर्जरी विभाग में 26-26 बेड का आईसीयू और एनेस्थीसिया में 28 बेड का आईसीयू हो गया है। 30 करोड़ की कैंसर यूनिट में लीनियर एक्सीलरेटर मशीन से रेडियोथेरेपी हो रही है।

ये भी पढ़ें -   UP: जिस बेकाबू कार ने राहगीर को रौंदा...वो गैंगस्टर के जीजा की निकली, इसलिए पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस


 
विज्ञापन

सीएचसी पर बढ़ी चिकित्सकीय सुविधाएं
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 11 सीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और 35 नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापित किए हैं। जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब खुलने से मरीजों के लिए सुविधा बढ़ी है। 31 पीएचसी में 6 बेड के अतिरिक्त वार्ड बनाए हैं। शहर में 60 आयुष्मान आरोग्य केंद्र स्थापित किए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें