आज भी कार्य बहिष्कार जारी
ओपीडी में कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान ओपीडी के बाहर ही बैठकर नीट पीजी-2021 की काउंसिलिंग कराने की मांग की जाएगी। बाद में इमरजेंसी और वार्ड में भर्ती मरीजों को सेवाएं दी जाएंगी। - डॉ. अनुपम सिंह यादव, उपाध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन
दो घंटे बाद मेरा नंबर आया
रीढ़ की हड्डी में फोड़ा हो गया है। इसे दिखाने के लिए सुबह 10 बजे ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंच गया। दो घंटे बाद दोपहर 12 बजे हड्डी रोग विभाग में दिखाने का नंबर आया। - रामजी लाल, बिचपुरी
घंटेभर से कतार में लगा हूं
भाई वीरेंद्र सिंह को दिखाने के लिए घंटेभर से कतार में लगा हूं। ओपीडी में दिखाना है। उम्मीद नहीं थी कि इतनी देर तक इंतजार करना पड़ेगा। आज कुछ अधिक ही दिक्कत आ रही है। - राजकुमार, तीमारदार, मथुरा
पैर में दर्द हुआ तो बैठ गई
पेट में दर्द की समस्या है। मेडिसिन विभाग में दिखाने के लिए बेटा ले आया। पौन घंटे से कतार में खड़े-खड़े पैर में दर्द होने लगा। क्या करती, फर्श पर ही बैठ गई। कतार बढ़ ही नहीं रही थी।- रामादेवी, आंवलखेड़ा
खड़े-खड़े दर्द होने लगा
पेट में दर्द की समस्या है। पहले 15 मिनट ऑनलाइन पर्चा बनवाने के लिए और उसके बाद आधे घंटे से ज्यादा ओपीडी में दिखाने के लिए कतार में लगना पड़ा। खड़े-खड़े दर्द होने लगो। - अमीना, अवागढ़, एटा
फेरबदल: चुनाव से पहले आगरा पुलिस में बड़े स्तर पर तबादले, वायरल सूची में एक चौकी पर दो की तैनाती