एसएन मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग में तैनात डॉक्टर मनीष कुमार की बुधवार रात को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पत्नी आरती ने उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा प्रिजर्व किया गया है।
मूलरूप से लखनऊ के थाना आशियाना स्थित एलडीए कालोनी के सेक्टर एच निवासी मनीष कुमार ने वर्ष 2011 में एसएन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी होने के बाद वह इंटर्नशिप कर रहे थे।
मनीष गायनिक विभाग में तैनात थे। वह आवास विकास कालोनी के सेक्टर सात में किराये के मकान में पत्नी आरती के साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात को दवा खाने के बाद सो गए।