फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SN Medical College: आधी कीमत में हो रही हृदय की सर्जरी, वेटिंग पहुंची 80 पार; 15 जिलों से आ रहे मरीज

Thu, 03 Apr 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब खुलने के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिली है। यहां आधी कीमत में हृदय की सर्जरी हो रही है। इस वजह से मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। आलम ये है कि हृदय की सर्जरी के लिए वेटिंग 80 के पार पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन
एसएन के कैथ लैब में हृदय रोग की सर्जरी करते चिकित्सक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब खुलने से करीब आधी कीमत में हृदय रोग की सर्जरी हो रही है। इसके चलते 15 जिलों के मरीज ऑपरेशन के लिए आ रहे हैं। इससे वेटिंग 80 के पार पहुंच गई है। ओपीडी में रोजाना 2-5 नए मरीज सर्जरी के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।
विज्ञापन


कैथ लैब प्रभारी डॉ. बसंत गुप्ता ने बताया कि 27 जनवरी से कैथ लैब शुरू हुई है। इसमें अभी तक 27 एंजियोप्लास्टी, 59 एंजियोग्राफी और 6 मरीजों के पेसमेकर लग चुका है। यहां 70 हजार रुपये में पेसमेेकर, करीब 70 हजार रुपये में एंजियोप्लास्टी और 5-6 हजार रुपये में एंजियोग्राफी हो रही है। निजी अस्पतालों में दोगुना से अधिक का खर्च आ रहा है।

ये भी पढ़ें -  Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक से होगा क्या बड़ा बदलाव? गरीब मुसलमानों को फायदा या फिर...जानिए सबकुछ
विज्ञापन



 

आयुष्मान कार्डधारक और असाध्य रोग योजना के लाभार्थियों का निशुल्क ऑपरेशन हो रहा है। इसके चलते यहां आगरा के अलावा फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी, शिकोहाबाद, हाथरस, एटा, इटावा, कासगंज समेत 15 जिलों के मरीज सर्जरी के लिए आ रहे हैं। इससे वेटिंग बढ़ रही हैं। अभी करीब 80 का पंजीकरण है। इनमें अधिकांश आयुष्मान योजना के लाभार्थी हैं। इनको चरणबद्ध ऑपरेशन किए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कैथ लैब शुरू होने से हृदय रोग की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या डेढ़ गुना हो गई है।

ये भी पढ़ें -   UP: 'साहब मुझे जान का खतरा, घरवाली करती है पिटाई', पति की पुलिस आयुक्त से गुहार, बोला- कैसे भी बचा लो


 
विज्ञापन

ओपीडी-इमरजेंसी में दिखाएं
हृदय रोग के मरीज एसएन के हृदय रोग विभाग की ओपीडी में 50 रुपये का पर्चा बनवाकर दिखा सकते हैं। यहां जांच के बाद मरीज को सर्जरी के लिए पंजीकृत कर लिया जाएगा। आपात स्थिति में इमरजेंसी में आने पर मरीज की सर्जरी प्राथमिकता पर की जाती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें