फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SN Medical College: सुपर सेंटर में लग रही कैथ लैब, जल्द होगी एंजियोप्लास्टी

Tue, 08 Oct 2024 08:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में हृदय रोगियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। यहां कैथ लैब लग रही है, जिसके बाद यहां एंजियोप्लास्टी की जा सकेगी। 
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में कैथ लैब तैयार की जा रही है। महीने के अंत तक एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी की सुविधा मिलने लगेगी। इससे हृदय रोग के मरीजों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन


प्राचार्य डाॅ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 200 करोड़ रुपये की लागत से बनी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में पांच ऑपरेशन थिएटर बनाए जाने हैं। इसमें से कैथ लैब लगाई जा रही है। कंपनी की टीम मशीन को स्थापित कर रही है। इसमें 15-20 दिन में कार्य पूरा हो जाएगा। ऐसे में इस महीने के अंत तक एंजियोप्लास्टी-एंजियोग्राफी की सुविधा मिलने लगेगी।

इससे हृदय रोगियों को निजी अस्पताल के खर्चे से बचाव होगा। चार ऑपरेशन थिएटर भी बनाए जा रहे हैं, जिसमें से दो पर कार्य चल रहा है। इनका कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें