फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदार को सिखाया सबक, स्टाफ ने कराई किरकिरी

Sat, 06 Jan 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य को सर्जरी विभाग में निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं मिलीं। वार्ड के कोनों में गंदगी थी, चादर भी साफ नहीं मिले। उन्होंने स्टाफ को फटकार लगाने के साथ ही नर्सिंग इंचार्ज को सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे प्राचार्य सर्जरी विभाग का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पहली और दूसरी मंजिल के शौचालय गंदे थे। डस्टबिन का कचरा बाहर बिखरा हुआ था। तीमारदार वार्ड में ही खाना खा रहे थे।

उन्होंने वार्ड से बाहर खाने के लिए कहा। वार्ड के कोनों में कचरा जमा हुआ था। कुछ मरीजों ने प्राचार्य से गंदे चादर न बदले जाने की शिकायत की। इस पर उन्होंने प्रभारी को फटकारा। प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने बताया कि उन्होंने स्टाफ को साफ-सफाई के लिए हिदायत दी है। गंदे होने पर चादर बदलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे मांगा सहयोग

नई सर्जरी इमारत के कोने और लिफ्ट को पीक मारकर गंदा कर दिया गया है। निरीक्षण के वक्त एक तीमारदार को तंबाकू खाकर पीक मारते देखकर प्राचार्या ने टोका। उन्होंने तीमारदार को कहा कि नई इमारत बनी है, और आप लोग सहयोग नहीं करेंगे तो कैसे सरकारी अस्पतालों में सफाई रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें