फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः संक्रमित का इलाज करने पर चिकित्सकों सहित 27 के नमूने लिए

Thu, 16 Apr 2020 06:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के शास्त्रीपुरम निवासी कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज का इलाज करने पर सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के 21 चिकित्सक समेत 27 लोगों के नमूने लिए गए हैं। इन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजा है।
विज्ञापन


शास्त्रीपुरम निवासी सांस रोगी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। यह सात अप्रैल से एसएन में भर्ती था। इसकी पहली रिपोर्ट नौ को निगेटिव आई थी, दूसरा नमूना 12 को लिया और 14 को रिपोर्ट आई थी, जिसमें यह पॉजिटिव पाया गया। मंगलवार को इन्होंने दम तोड़ दिया था।

ऐसे में इसका इलाज करने वाले मेडिसिन विभाग के 18, स्त्री रोग विभाग के एक और एनेस्थीसिया विभाग के दो चिकित्सकों का नमूना लिया गया है, बाकी का नर्सिंग स्टाफ है। इन सभी को सात दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि कोरोना के मरीज का इलाज करने पर एहतियातन चिकित्सकों के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कमला नगर के अस्पताल से भी दो डॉक्टर समेत सात के नमूने 
स्त्री रोग विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक और पूर्व प्राचार्य के पति का कमला नगर में अस्पताल है, मृतक इनके अस्पताल में ही कार्य करता था। इस पर यहां से इनके पति, बेटे समेत सात स्टाफ का नमूना लिया गया है। यह सभी होम क्वारंटीन में हैं। कर्मचारी अस्पताल में ही क्वारंटीन किए गए हैं।

सुबह कराया गया अंतिम संस्कार
मरीज की मौत मंगलवार की दोपहर को हो गया था। इसकी जानकारी डीएम और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी दी गई। इस पर विशेष बैग में शव को पैक करके ताजगंज शमसान घाट लाया गया। यहां मृतक के चार परिजनों के बीच विद्युत शवदाह गृह पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें