फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शौचालय के अंदर भरा था तस्करी की शराब का जखीरा, दिल्ली से गोरखपुर जानी थी खेप

Wed, 17 Apr 2019 07:06 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मोबाइल शौचालय के अंदर तस्करी की शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के मोबाइल शौचालय में छुपाकर दिल्ली से गोरखपुर ले जाई जा रही तस्करी की शराब का जखीरा मांट पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन


ट्रक में लदे शौचालय को मांट पुलिस ने चेक किया तो खुलासा हो गया। हरियाणा ब्रांड की 250 अंग्रेजी शराब की पेटियां पुलिस ने बरामद की हैं जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये की बताई जा रही है।

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान गुरुवार को मथुरा में होना है। मतदान की पूर्व संध्या पर एक्सप्रेसवे पर चेकिंग में जुटी मांट पुलिस ने ट्रक से अटैच स्वच्छ भारत अभियान के मोबाइल शौचालय को रुकवाया। पुलिस को शक हुआ कि कुछ न कुछ तो है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय को चेक किया तो शराब का जखीरा छुपाकर ले जाया जा रहा था। सीओ मांट राकेश कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार और टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने 15 लाख रुपये की तस्करी की शराब पकड़ी है। यह शराब मोबाइल शौचालय में छुपाकर ले जाई जा रही थी। 

पुलिस ने नीटू सैनी पुत्र राजेंद्र सैनी निवासी लाइन मलकपुर थाना बढ़ौत जिला बागपत और शौकत अली पुत्र मंगतराम निवासी राई, सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है। 

मोबाइल शौचालय के चालक के पास एक बिल्टी भी मिली है। यह बिल्टी श्री बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर करनाल बाईपास रोड नई दिल्ली द्वारा काटी गई है, जो कि गोरखपुर जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें