फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मिनट पहले आएगा एसएमएस, अब आ जाओ बैंक

Wed, 16 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आर्ट आफ लिविंग संस्था ने बैंक आफ इंडिया राजामंडी शाखा के बाहर संभाला भीड़ प्रबंधन, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोट बदलवाने और जमा कराने के लिए लंबी कतार, चार से पांच घंटों का समय। ऐसा अनुभव अब अधिकांश खाताधारकों को हो चुका है, लेकिन बैंक आफ इंडिया की राजामंडी शाखा में बैंक प्रबंधन ने आर्ट आफ लिविंग संस्था के साथ मिलकर ऐसी कवायद शुरू की है, जिससे ग्राहकों को न तो कतार में लगना होगा और न ही वक्त बर्बाद होगा। आर्ट आफ लिविंग के सदस्यों ने राजा मंडी ब्रांच पर टोकन सिस्टम लागू किया है, जिसमें ग्राहकाें के फोन नंबर लेकर उन्हें एसएमएस किया जाएगा कि उनका नंबर कितने बजे आएगा। कतार में लगने की जगह ग्राहक उस समय का उपयोग अपने काम निपटाने में कर सकते हैं।
विज्ञापन

अपने ग्राहकों को भीड़ से बचाने के लिए बैंक आफ इंडिया की राजामंडी शाखा ने बेहतर सुविधा शुरू की है। गेट के बाहर ही ग्राहकों को नोट बदलने या नोट जमा करने के लिए आर्ट आफ लिविंग के सदस्य टोकन बांट देंगे और हर टोकन नंबर वाले ग्राहक का फोन नंबर दर्ज कर लेंगे। आर्ट आफ लिविंग की शिक्षिका रानी वसलस ने बताया कि दस-दस के बैच में बैंक के अंदर इन ग्राहकों को भेजा जाएगा। इससे ग्राहक अपना टोकन नंबर लेकर कतार में लगने की जगह अपने काम निपटा सकेंगे। बैच का नंबर आने पर ग्राहकों को 30 मिनट पहले एसएमएस पहुंच जाएगा कि वह बैंक में पहुंच सकते हैं। इससे न तो बैंक में कतार लगेगी और न ही ज्यादा कैश जमा कराने आने वाले लोगों को सुरक्षा का संकट रहेगा। उनके साथ आर्ट आफ लिविंग की टीम में सीमा मिड्डा, इशान अग्रवाल, नितिन गोयल, विनीत बसंतानी, संस्कार शर्मा सहित युवाओं की टीम काम कर रही है। भीड़ प्रबंधन के साथ यह टीम बैंक ग्राहकों को बिस्किट, चाय आदि की सेवा भी कर रही है। स्वेच्छा से इस प्रबंधन में लगे युवाओं का कहना है कि अगर अन्य बैंके इच्छुक हाें तो वह वहां भी इस सिस्टम को बनाने में मदद करेंगे।

‘हमारे ग्राहकों को कतार में लगाने की जगह टोकन से मदद मिलेगी। बार-बार नोट बदलवाने आने वाले किराए के लोगों पर भी इससे नियंत्रण होगा। भीड़ न लगने से हमारे रूटीन ग्राहक भी तय समय पर आ सकेंगे’
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरदीप कौशिक, ब्रांच मैनेजर, बैंक आफ इंडिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें