फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौत मर रहे हैं धूम्रपान करने वाले 70 प्रतिशत लोग, स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में खुलासा

Sat, 04 Aug 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने मैनपुरी जिले में धूम्रपान से होने वाली मौतों पर चिंता व्यक्त की है। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सहयोग से जनपद में कराए गए सर्वे से इस बात का खुलासा हुआ है कि धूम्रपान करने वालों में 70 प्रतिशत लोगों की मौत समय से पहले हो रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम ने जनपद के 18-69 आयु वर्ग के लोगों का सर्वे किया है। इस सर्वेक्षण के अनुसार जनपद में वित्तीय वर्ष 2017-18 में मैनपुरी की कुल जनसंख्या के 97000 लोग धूम्रपान के आदी हैं। 

इनमें से 68 हजार लोग अपनी समय से पहले ही काल के गाल में समा जाते हैं। यानी लगभग धूम्रपान करने वाले 70 प्रतिशत लोग अपनी प्राकृतिक मृत्यु से पूर्व ही दम तोड़ देते हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धूम्रपान छोड़ने के फायदे 

धूम्रपान छोड़ने के 12 घंटे में शरीर के अंदर कार्बन डाई ऑक्साइड घटती है तथा ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है। धूम्रपान छोड़ने के तीन महीने के बाद हार्ट अटैक का खतरा कम होने के साथ-साथ फेफड़े पहले से बेहतर कार्य करना शुरू कर देते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। पांच साल के बाद मुंह, गले का कैंसर का खतरा न के बराबर रहता है।  

रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयास  

मैनपुरी में धूम्रपान की रोकथाम के लिए सीएमओ कार्यालय पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। प्रकोष्ठ द्वारा जनपद में धूम्रपान की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण, केंद्रीय समूह चर्चा, आउट रीच कैंप तथा उन्मुखीकरण कार्यशालाओं के साथ-साथ उपजिलाधिकारी सदर मैनपुरी के दिशा निर्देशन में कार्रवाई की जा रही है। 

जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम कार्य कर रही है। धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए जिला चिकित्सालय पर तंबाकू रोकथाम केंद्र की स्थापना की गई है। 

यहां पर साइकोलॉजिस्ट/काउंसलर, निर्मला सिंह, किरन यादव द्वारा धूम्रपान न करने के लिए परामर्श के साथ-साथ चिकित्सक द्वारा बताए अनुसार तंबाकू छोड़ने की दवा निकोटेक्स आदि का निशुल्क वितरण निरंतर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें