फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना से उठा धुआं....छिप गया ताजमहल: स्ट्रेची ब्रिज से नजर नहीं आई मोहब्बत की इमारत, देखें वीडियो

Sat, 27 Apr 2024 03:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में जो लोग स्ट्रेची ब्रिज से होकर गुजरे, वो ये दृश्य देखकर हैरान रह गए। यमुना की तलहली में लगी आग का धुआं इस कदर आसमान में छाया कि ताजमहल भी दिखाई नहीं दे रहा था। 
विज्ञापन
यमुना से उठा धुआं....छिप गया ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना की तलहटी में शनिवार को आग लगी और कुछ ही देर में दूर तक फैल गई। हाथी घाट से एत्माउद्दौला व्यू पॉइंट तक कचरा और झाड़ियां सुलगती रहीं। इससे ताजमहल धुएं के गुबार में छिप गया। स्ट्रेची ब्रिज से रोज साफ दिखने वाला ताज लोगों को कई घंटे तक दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन


दिनभर धुएं के गुबार उठते रहे। यमुना किनारा क्षेत्र में रहने वालों में इस बात को लेकर कौतुहल बना रहा कि आग कैसे लगी। क्षेत्रीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को कई बार फोन किए। आरोप है कि शाम 4 बजे तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। आग का धुआं हवा के साथ ताजमहल की तरफ उड़ता रहा।

विज्ञापन


ताजमहल क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील है। यहां खुले में आग जलाने व धुंआ फैलाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के बारे में अधिकारी लापरवाह बने रहे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि हाथी घाट से एत्माउद्दौला व्यू पॉइंट पर कई बीघा क्षेत्रफल में यमुना की तलहटी आग की राख से काली पड़ गई है।

छह घंटे तक नहीं पहुंची दमकल
यमुना की तलहटी में फैली आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मी छह घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे से आग सुलग रही है। ताजमहल देखने जाते समय पर्यटकों को करीब 12 बजे धुआं उड़ता दिखा। शाम 4 बजे तक दमकल नहीं पहुंची। शाम करीब 5 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

कचरा जलाना अपराध
 यमुना भक्त अशोक कुमार सिंह परिहार ने बताया कि कचरा जलाना अपराध है। सफाई के बजाय कर्मचारी कचरे काे जलाकर निस्तारण करते रहे हैं। पूर्व में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। नगर निगम के अधिकारी लापरवाह हैं।
विज्ञापन



शुरू कराएं सिल्ट सफाई
रिवर कनेक्ट कैंपेन के संयोजक बृज खंडेलवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सिल्ट सफाई कराने के निर्देश दिए थे। अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर मानसून से पहले सिल्ट सफाई कराने की मांग की गई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें