फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रेन की बोगी से उठता हुआ धुआं, यात्रियों ने मचा दिया शोर...रोक दी गई कानपुर पैसेंजर

Wed, 05 Mar 2025 12:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कानपुर पैसेंजर में सफर कर रहे यात्रियों के उस समय पसीने छूट गए, जब उन लोगों ने बोगी से धुआं उठते हुए देखा। यात्रियों ने शोर मचाया तो ट्रेन को रोक दिया गया। बताया गया कि ब्रेक  की खराबी के कारण धुआं उठे। इस खराबी को सही करने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। 
 
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज-कानपुर पैसेंजर की एक बोगी में मंगलवार सुबह अचानक धुआं उठने लगा। धुआं देखकर यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चालक ने मोहनपुर क्रॉसिंग (गंजडुंडवारा) के पास ट्रेन को रोका, तो यात्री बोगी से उतरकर भागने लगे। तकनीकी कमी को दूर करने के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट के बाद रवाना किया गया।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 15040 कासगंज- कानपुर की एक बोगी में गंजडुंडवारा में मोहनपुर रेलवे क्रॉसिंग के समपार सख्या 223 सी/ टी -2 के पास आग लगने की सूचना से यात्रियों में अफरा- तफरी मच गईं। यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रेन को रोका।

 इसी के साथ यात्री बोगियों से उतरकर भागने लगे। चालक ने लोको पायलट और गार्ड को बोगी से उठ रहे धुएं की जानकारी दी। रेलवे कर्मियों ने ट्रेन की तकनीकी कमी ठीक किया। करीब 15 मिनट के बाद ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना किया गया। गंजडुंडवारा स्टेशन मास्टर आरपी मीना ने बताया कि ब्रेक की खराबी के कारण धुआं निकल रहा था। किसी ने बोगी में आग लगने की अफवाह फैला दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें