फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाहन शोरूम में फोम का सामान जलने से अस्पताल में भरा था धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हाईवे पर भगवान टाॅकीज के समीप स्थित वाहन शोरूम के तीसरी मंजिल पर बने स्टोर में बुधवार को आग लगी थी। फोम के सामान जलने की वजह से उठा धुआं पड़ोस के अस्पताल में भर गया था। बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग की टीम जांच के लिए अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


बुधवार रात को हेरिटेज हाॅस्पिटल के पड़ोस में वाहन शोरूम की तीसरी मंजिल पर बने स्टोर में आग लगी थी। लपटें उठने पर शोरूम के पीछे जवाहर नगर काॅलोनी के लोगों को पता चला था। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी। स्टोर से निकला धुआं अस्पताल में भर गया था। मरीजों को समस्या हो गई थी। आईसीयू और निजी वार्ड में भर्ती 7 मरीजों को ऑक्सीजन लगाकर अग्निशमन विभाग की टीम ने निकाला था। बाकी 30 से 35 मरीज खुद ही निकल गए थे।

बृहस्पतिवार को एफएसओ सोमदत्त सोनकर जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण में संचालक ने बताया कि स्टोर में बिजली की सप्लाई नहीं है। एक खिड़की थी जो खुली हुई थी। आशंका जताई कि इस खिड़की से ही पटाखा आया होगा, जिससे आग लग गई। स्टोर में वाहनों में लगने वाली फोम की गद्द, ग्रिप सहित प्लास्टिक के सामान रखे थे।
विज्ञापन


संचालक ने शोरूम की फायर एनओसी नहीं ली है। अग्निशमन यंत्र भी नहीं लगाए गए थे। इस वजह से आग बुझाने में देरी हुई। हालांकि हाॅस्पिटल के अग्निशमन यंत्र चालू हालत में थे। अब सीएफओ की तरफ से शोरूम संचालक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।



उधर, धुआं भरने की घटना के बाद हेरिटेज हाॅस्पिटल से मरीजों को निकाला गया था। रात में ही आग बुझने पर मरीजों को फिर से भर्ती किया गया। बृहस्पतिवार को मरीजों की देखभाल से लेकर अन्य कार्य सुचारु रूप से चलता रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें