फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्मॉग से दमे के मरीजों की बढ़ी परेशानी, दो ने तोड़ा दम

Fri, 08 Nov 2024 09:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में दिवाली के बाद बढ़ा धुंध का प्रकोप दमे के मरीजों के लिए मुसीबत बन रहा है। दमे के मरीजों की लगातार मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं 11 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। चार मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिले में धुंध छाई हुई है। धुंध के कारण दमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। सात दिन में 70 मरीज सांस लेने में दिक्कत के चलते महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। सात दिन में जिला अस्पताल पहुंचे 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी हरिश्चंद्र (50) को बृहस्पतिवार की रात सांस लेने में दिक्कत होने पर महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं शहर के राधारमन रोड निवासी शिवकुमार (65) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

जिले में धुंध का प्रकोप शुक्रवार को भी छाया रहा। एक्यूआई 152 नापा गया। धुंध छाए रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि हरिश्चंद्र को गंभीर हालत में ही भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


बरतें सावधानियां
चेस्ट फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि दमा के मरीज धुंध से बचाव करें। घर से बाहर निकलें तो मास्क का प्रयोग करें। दमा की दवा हमेशा अपने साथ रखें। जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार लें। उपचार में लापरवाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें