फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिन पर ट्रेनों की सुरक्षा का जिम्मा, उनके घर भी नहीं सुरक्षित; आरपीएफ अधिकारी के यहां हुई ये घटना

Mon, 09 Mar 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कैंट की ऑफिसर्स कॉलोनी में आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त के सरकारी आवास से 55 इंच का स्मार्ट टीवी चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घर से टीवी लेकर स्कूटी से भागता हुआ दिखाई दिया है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद चोर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहायक सुरक्षा आयुक्त (एएससी) के सरकारी आवास से 55 इंच का एलईडी स्मार्ट टीवी चोरी होने का मामला सामने आया है। सहायक सुरक्षा आयुक्त त्रिपुरेश कुमार अग्निहोत्री ने थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एएससी त्रिपुरेश कुमार को कैंट क्षेत्र स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में आवास आवंटित है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को वह विभागीय ड्यूटी के लिए प्रयागराज गए थे। आवास की चाबी बाहर शू-रैक में रखी थी। सफाईकर्मी कमलेश जब घर की सफाई करने पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि एलईडी स्मार्ट टीवी नहीं है।
सूचना मिलने पर कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए।

वीडियो में एक व्यक्ति दोपहर 3:44 बजे आवास में प्रवेश करता और 4:15 बजे टीवी लेकर स्कूटी से बाहर निकलते दिखाई दिया। वह अटल चौराहे से होते हुए अल्लाह बख्श सदर चौराहे की ओर जाता नजर आया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें