फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: भीषण गर्मी में स्मार्ट मीटर बना मुसीबत, बैलेंस होने पर भी कटी बिजली; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 18 Apr 2026 10:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खंदौली के गांव पुरा गोवर्धन में स्मार्ट मीटर में बैलेंस होने के बावजूद बिजली काटे जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही, जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर - फोटो : Archive
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली में भीषण गर्मी के बीच स्मार्ट मीटर की समस्या ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती जा रही है। उजरई विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव पुरा गोवर्धन में बैलेंस होने के बावजूद एक उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काट दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

 

गांव निवासी लाखन सिंह सिकरवार ने बताया कि उन्होंने अपने विद्युत कनेक्शन संख्या पर दो अप्रैल को ऑनलाइन 2000 रुपये का भुगतान किया था। भुगतान के बाद उनके खाते में 196 रुपये शेष बैलेंस भी दर्शाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद उनका स्मार्ट मीटर अचानक बंद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर से लेकर संबंधित अधिकारियों तक संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। गांव में आए दिन स्मार्ट मीटर बंद होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। फीडर पर जाने पर भी कर्मचारी जिम्मेदारी से बचते हुए उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। लगातार बढ़ रही समस्याओं से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो गांववासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें