फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी: 12 रुपये में मिलेगा एक हजार लीटर गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में एक लाख लोगों तक जुलाई से शुद्ध गंगाजल की आपूर्ति होने लगेगी। खास ये है कि जितना गंगाजल आप उपयोग करेंगे, उतने का बिल देना होगा। इसके लिए 17,225 घरों में नए कनेक्शन व मीटर लगाने का काम बीते सप्ताह शुरू हो चुका है। इन घरों को औसतन 12 रुपये में एक हजार लीटर गंगाजल मिलेगा। स्मार्ट सिटी कंपनी ने 24 घंटे जलापूर्ति के लिए पानी के टैरिफ प्रस्तावित किए हैं, जिन्हें मंजूरी मिलना बाकी है। घरों के लिए 11.34 रुपये से लेकर 15.09 रुपये प्रति हजार लीटर जबकि कॉमर्शियल के लिए यह दर 53.40 रुपये प्रति हजार लीटर होगी।
विज्ञापन

आगरा स्मार्ट सिटी ने न्यूनतम बिल 102.06 रुपये तय किया है, जो हर माह देना ही होगा। बिजली के स्लैब की तरह पानी की मात्रा जैसे-जैसे बढ़ेगी, दरें भी बढ़ती जाएंगी। इसके पीछे तर्क है कि लोग पानी की कम खपत पर ध्यान देंगे ताकि टैरिफ न बढ़े। 150 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की खपत के हिसाब से छह लोगों के परिवार को हर दिन 900 लीटर पानी की जरूरत होती है। इससे मासिक बिल 12 रुपये प्रति एक हजार लीटर तक आएगा। घर बंद होने या पानी का उपयोग न करने पर भी न्यूनतम शुल्क देने ही होंगे। अभी जलकल विभाग बिना बिल के सालाना जलकर और जलमूल्य वसूलता है।
ये है घरों के लिए प्रस्तावित टैरिफ
स्लैब उपयोग दरें
स्लैब 1 0 से 9 किलोलीटर 11.34 रुपये
स्लैब 2 9 से 22.5 किलोलीटर 11.34 रुपये
स्लैब 3 22.5 से 30 किलोलीटर 12.47 रुपये
स्लैब 4 30 से 37.5 किलोलीटर 13.72 रुपये
स्लैब 5 37.5 किलो लीटर से ज्यादा 15.09 रुपये
कंपनी ने घरों के अलावा व्यावसायिक संस्थानों को पानी के कनेक्शन के साथ टैरिफ प्रस्तावित किया है, उसमें 53.40 रुपये प्रति किलोलीटर की दर से बिलिंग होगी। इनमें औद्योगिक प्रतिष्ठान, पंचतारा होटल, तीन तारा होटलों को 80 मिमी साइज कनेक्शन पर, होटल, कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप, गैराज, सर्विस स्टेशन, नर्सिंग होम, पेठा स्टोर, सरकारी और अर्ध सरकारी प्रतिष्ठानों को 25 मिमी कनेक्शन दिया जाएगा। इस समय एनुअल रेंटल वैल्यू (एआरवी) के आधार पर पानी का बिल भेजा जाता है, जिसमें 360 रुपये एआरवी वाले प्रतिष्ठानों को 25 मिमी कनेक्शन पर 1852 रुपये, दो हजार एआरवी पर 3825 रुपये, 3500 रुपये एआरवी पर 5298, पांच हजार रुपये एआरवी पर 6757 और पांच हजार रुपये से ज्यादा एआरवी पर 8446 रुपये का वाटर टैक्स देना होता है।
विज्ञापन

बाजार में बोतल बंद पानी से बेहतर गुणवत्ता गंगाजल की है। 20 रुपये नहीं, बल्कि 60 रुपये प्रति लीटर की पैकिंग में बिकने वाले पानी से बेहतर पानी जीवनी मंडी और सिकंदरा वाटरवर्क्स से मिल रहा है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव के मुताबिक गंगाजल की गुणवत्ता के पैरामीटर्स की हर दिन जांच हो रही है। सबसे बेहतर गुणवत्ता का पानी हम दे रहे हैं। स्मार्ट सिटी के लिए नया सेटअप तैयार किया गया है। यहां पानी की गुणवत्ता भी अच्छी रहेगी।
जैसे बिजली का बिल मीटर से और खपत के मुताबिक आता है, वैसे ही स्मार्ट सिटी एरिया में पानी के मीटर लगने पर गंगाजल स्लैब और खपत के मुताबिक बिल भेजा जाएगा। शुरूआत में आपूर्ति निशुल्क रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे एक टंकी क्षेत्र में मीटर लगते जाएंगे, वैसे-वैसे बिल भेजना शुरू किया जाएगा। यह दरें प्रस्तावित हैं, जिन्हें अंतिम रूप देना बाकी है। निखिल टी फुंडे, सीईओ,आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें