फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी लिमिटेड बनाएगी स्मार्ट आगरा

Thu, 13 Oct 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की मुहिम में अब ‘आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड’ के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर निगम ने मेमोरैंडम आफ आर्टिकल एंड एसोसिएशन शासन को भेज दिया है। शासन के अनुमोदन के बाद कंपनी के रजिस्ट्रेशन का प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

दरअसल स्मार्ट सिटी परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सबसे पहले स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) का गठन किया जाना है। एसपीवी के गठन को शासन ने अनुमति दे दी है। इसके बाद एक कंपनी ‘आगरा स्मार्ट सिटी लिमिटेड’ का निर्माण किया जाएगा। यह कंपनी ही आपरेशन को अंजाम देगी। इसी कंपनी के खाते में भारत सरकार और प्रदेश सरकार से पैसा आएगा। कंपनी के गठन के लिए नगर निगम ने मेमोरैंडम आफ आर्टिकल एंड एसोसिएशन तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन स्तर से विधिक परीक्षण होगा। परीक्षण के बाद शासन से अनुमति मिलते ही कंपनी का पंजीकरण कर दिया जाएगा। इस कंपनी का अध्यक्ष मंडलायुक्त होंगे और सीईओ नगर आयुक्त होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें