फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पार्टी ने पहुंचाया अस्पताल: होटल में खाना और मस्ती, फिर पार्किंग में कर बैठे ये गलती; जमकर हुई पिटाई

Mon, 07 Aug 2023 06:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल ताज निर्वाना की घटना है। यहां युवक अपने छह दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी करने गया था। इस दौरान वो एक गिलास लेकर पार्किंग तक चला आया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद होटल मालिक और उसके साथियों ने युवक और उसके दोस्त की जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
युवकों की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज निर्वाना से गिलास लेकर बाहर आने पर संचालक और उसके साथियों ने दो दोस्तों को लाठी-डंडों से पीट दिया। दोनों घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने संचालक और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

यहां का है मामला 

मायापुरी, नैनाना ब्राह्मण निवासी दिपेंद्र सिंह का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने छह दोस्तों के साथ पार्टी करने फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज निर्वाना लेवल-4 में पहुंचा था। दिपेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह भोजन कर रहे थे। वह होटल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से कुछ सामान लेने आए। उनके हाथ में गिलास भी था। बाहर गिलास को देखकर होटल संचालक अनीत तोमर भड़क गए। 

ये भी पढ़ें -  UP: 'मौत' के आधा घंटे बाद जीवित हुए भाजपा नेता, परिवार वाले रो रहे थे, तभी जागी चेतना और खोलीं आंखें

 

इसलिए गया था पार्किंग में 

उसने बताया कि कार से सामान लेने की बात कहने पर भी नहीं माने, धमकी देने लगे। अपने चार साथियों को बुला लिया। लाठी-डंडे से उन्हें और उनके दोस्त राज चौधरी को पीटा गया। उनकी पीठ, गर्दन और हाथ में चोट लगी। घड़ी टूट गई। राज की सोने की चेन गुम हो गई। शनिवार को घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

ये भी पढ़ें -   UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार
 
विज्ञापन

जांच कर रही पुलिस

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। होटल संचालक अनीत तोमर और चार अज्ञात पर आरोप है। घटना का वीडियो भी सामने आया था। युवकों के साथ मारपीट करते लोग नजर आ रहे हैं। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। होटल संचालक की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें