फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: इस सिलिंडर के लिए बुकिंग की नहीं जरूरत, सिर्फ आधार कार्ड दिखाने पर मिलेगा; देने होंगे इतने रुपये

Sun, 12 Apr 2026 03:38 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

गैस किल्लत के बीच छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत दी गई है। उन्हें बिना बुकिंग सिर्फ आधार कार्ड दिखाने पर छोटा गैस सिलिंडर मिल जाएगा। ये सिलिंडर पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी से रिफिल भी कराया जा सकेगा। 
विज्ञापन
छोटा गैस सिलिंडर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाय वाले या स्ट्रीट फूड विक्रेता गैस किल्लत से परेशान न हों। उन्हें बिना बुकिंग सिर्फ आधार कार्ड दिखाने पर छोटा गैस सिलिंडर मिल जाएगा। ये सिलिंडर पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी से रिफिल करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहली बार 800 रुपये प्लस जीएसटी सिलिंडर की कीमत और 600 रुपये गैस के देने होंगे। जिनके पास छोटा सिलिंडर हैं, उन्हें खाली सिलिंडर के बदले 600 रुपये में भरा हुआ छोटा सिलिंडर मिल जाएगा।
विज्ञापन


 

पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम के बीच घरेलू रसोई गैस आपूर्ति पटरी पर लौट रही है। बुकिंग अंतराल बढ़ने से 45 दिन बाद सिलिंडर मिल रहा है। वहीं व्यावसायिक सिलिंडर का संकट जारी है। सबसे बड़ी समस्या उन छोटे स्ट्रीट फूड वेंडर के सामने है, जिन्हें रोज गैस चाहिए। इनके लिए पूर्ति विभाग ने बिना किसी बुकिंग के सिर्फ आधार कार्ड से पांच किलो ग्राम गैस का छोटा सिलिंडर तत्काल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। किसी भी गैस एजेंसी से छोटा सिलिंडर आसानी से मिल जाएगा। किसी तरह की असुविधा होने पर पूर्ति कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
 
विज्ञापन

इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि छोटे व्यापारी आकस्मिक स्थिति में छोटे सिलिंडर से काम चला सकते हैं। डीएसओ आनंद कुमार ने बताया कि बड़े सिलिंडर से अन्य सिलिंडर में गैस भरते समय अक्सर हादसे हो जाते हैं। ऐसे में छोटा गैस सिलिंडर कंपनियों द्वारा भरकर दिए जा रहे हैं। इससे स्ट्रीट फूड वेंडर अपना रोजगार चला सकते हैं।

ये भी पढ़ें-आगरा में 30 लाख की चरस पकड़ी: फिरोजाबाद से नशे की खेप लेकर आया तस्कर, आसपास के जिलों में करनी थी सप्लाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें