फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाए: तेज प्रताप

विज्ञापन
30एमएनपी-08-सपा कार्यालय से समाजवादी विचार पद यात्रा को लखनऊ के लिए रवाना करते पूर्व सांसद तेजप्रता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी विचारधारा को पार्टी कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचाएं। ‘समाजवादी विचार पदयात्रा’ के माध्यम से लोगों को समाजवादी विचारधारा की जानकारी दें। यह बातें बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने कहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय से शुरू हुई ‘समाजवादी विचार पदयात्रा’ को पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 30 जनवरी से शुरू हुई पदयात्रा 10 फरवरी को लखनऊ पहुंचेगी। पूर्व सांसद ने कहा नौजवान समाजवादी विचार पदयात्रा के माध्यम से प्रतिदिन मार्ग में आने वाले गांव और कस्बों के लोगों के बीच बैठकर राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायन, जनेश्वर मिश्र सहित समाजवादी सिद्धांतों पर चर्चा करें। जिलाध्यक्ष दीपसिंह पाल, सदर विधायक राजकुमार यादव, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य, यात्रा प्रभारी दिग्विजय सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा, खुमान सिंह वर्मा, पद यात्रा संयोजक रावल सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव, सुखवीर सिंह यादव, अवनेंद्र यादव, कृष्णादास लोधी, सुचेता शाक्य, ज्योती मैसी, बंदना यादव, गीता यादव, रेनू कटारिया, रीता प्रजापति रहे।
भाजपा सरकार में युवा परेशान
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को सुल्तानगंज ब्लॉक के गांव हन्नूखेड़ा में समाजवादी युवा शक्ति सम्मेलन में पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में आज सबसे ज्यादा युवा परेशान है। मोदी सरकार ने युवाओं से प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य ने कहा भाजपा की प्राथमिकता में किसान नहीं, कारपोरेट घराने है। सरकार बड़े उद्योग घरानों की चिंता करती है। जनता को भ्रमित करना भाजपा का एजेंडा रहता है। खुमान सिंह वर्मा, ओमसरन यादव, नीटू यादव, सुखवीर सिंह यादव, दयाराम यादव, कार्यक्रम संयोजक अतुल यादव, अतरसिंह राजपूत, संतोष राजपूत, मेघनाथ सिंह सगर, लल्लू सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें