शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे पर छाई धुंध
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। एक सप्ताह से वायु प्रदूषण से जुझ रही सुहागनगरी की हवा में शुक्रवार को सुधार हुआ। शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक हवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों की मात्रा घट गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक 361 एक्यूआई दर्ज किया गया। हालांकि धुंध छाई रही।
वायु प्रदूषण के लिहाज से सुहागनगरी विगत मंगलवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया था। इस दौरान वायु गुणवत्त सूचकांक 499 पर पहुंच गया था। इसके बाद से ही सुहागनगरी की वायु की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है। बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद में वायु का गुणवत्ता सूचकांत 415 एक्यूआई दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को हवा की सेहत में सुधार हुआ।
पीसीबी अफसरों की मानें तो तेज धूप और हवा के प्रवाह से असमान में छाई पटाखों व वाहनों से उत्सर्जित हानिकारक तत्वों की धुंध अब छंटना शुरू हो गई है। एक-दो दिन के भीतर वायु गुणवत्ता में अभी और सुधार की संभावना है। स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. मनोज कुमार के मुताबिक हवा का प्रवाह एवं धूप खिलने के फलस्वरूप एक-दो दिन में सुुहागनगरी में हवा की गुणवत्ता में और सुधार आने की संभावना है।
----
शुक्रवार की शाम पांच बजे तक सुहागनगरी की हवा में घुलनशील हानिकारक तत्वों की मात्रा-
पीएम-2.5 ---- 448 माइक्रो मिलीग्राम
पीएम-10----- 424 माइक्रो मिलीग्राम
एनओ-2 ----- 187
एनएच-3----- 45
एसओ-2 ----- 45
कार्बनिक तत्वों की मात्रा--- 123 दर्ज की गई