फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रेलर में टकराई स्लीपर बस, 15 यात्री घायल

Mon, 19 Jan 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से हटाती यूपीडा की टीम
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। घने कोहरे के कारण रविवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया। गाजीपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस फिरोजाबाद क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रेलर में जा टकराई। बस में 45 यात्री सवार थे। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को बस से निकालकर उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद व अन्य अस्पतालों में कराया भर्ती कराया।
विज्ञापन


हादसा सुबह 5:30 बजे करीब हुआ। सोटावाली, हापुड़ निवासी बस चालक पवन साथी चालक के साथ अशोक ट्रेवेल्स की स्लीपर बस में गाजीपुर से 45 सवारियां लेकर दिल्ली जा रहे थे। जिला फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 38.300 पर बस घने कोहरे के कारण आगे टायर फट जाने की वजह से धीरे चल रहे ट्रेलर में घुस गई। सुबह का समय होने के कारण बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे। जोर का झटका लगने और टक्कर की आवाज सुनकर सवारियों में चीख पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठी 15 सवारियां घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर यूपीडा टीम थाना मटसेना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे में राजेश यादव निवासी भगवार थाना बिलारीगंज, आजमगढ़, हिमांशु तिवारी निवासी सबरन थाना कोपागंज जनपद मऊ, रोबिन गर्ग निवासी ग्राम पतियाना, मुजफ्फरनगर, हर्ष कुमार निवासी जेके काॅलोनी, कानपुर नगर, पवन निवासी मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, राजेश निवासी करंडा, गाजीपुर, दिनेश निवासी मऊ, अमित निवासी मऊ, अनीस अंसारी निवासी ग्राम चढ़नी, गाजीपुर, अवन कुमार निवासी महू, गोपालगंज, विहार, रजत निवासी अधिसात, चंदौली, सुनीता पत्नी राजेश, अक्षत पुत्र राजेश, अपूर्णिमा पुत्री राजेश निवासी डिडगंवा, गाजीपुर, सरफराज उर्फ सादाब निवासी टाउनहॉल, गाजीपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें