बिधूना से दिल्ली जा रही स्लीपर बस रविवार रात को किशनी-मैनपुरी मार्ग पर पलट गई। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए। हादसा थाना किशनी क्षेत्र के कटरा समान के समीप हुआ।
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गई। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय और अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने हादसे के कारणों की जांच की।
हादसे में 55 वर्षीय जलीशा पुत्री शहंशाह अली निवासी बसैत किशनी व उनकी एक वर्षीय पुत्री की मौत हो गई। यात्रियों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।