फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बदलते मौसम में फैल रह चर्म रोग

Sun, 10 Nov 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बदलते मौसम में चर्म रोग ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार को 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में सबसे अधिक 257 मरीज चर्म रोग की समस्या लेकर आए। इसके साथ ही बुखार सहित अन्य बीमारियों के मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे। वहीं नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक की कमी से मरीजों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

रविवार को नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पवसरा पर आयोजित आरोग्य मेला में 134 मरीज पहुंचे। चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोएब खान ने इन मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट मोहम्मद तसलीम, आयुष फार्मासिस्ट ब्रजबली आदि उपस्थित रहे। बिड़ला नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 145 मरीजों का परीक्षण किया। इस स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. योगेश वर्मा ने मरीजों का परीक्षण किया। फार्मासिस्ट नवीन, आयुष फार्मासिस्ट मानसिंह, एलटी देव प्रकाश, एएनएम अनुष्का, वार्ड ब्वॉय सूर्य प्रताप, सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
जिले के शेष 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर 20 चिकित्सक व 102 पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहे। कुल 1115 मरीज पहुंचे। इनमें 473 पुरुष, 399 महिलाएं व 243 बच्चे शामिल रहे। मेला में बुखार के 51 मरीज पहुंचे। इनमें से 10 की मलेरिया व एक की डेंगू की जांच की गई।कोई मरीज संक्रमित नहीं निकला। लिवर की समस्या लेकर पांच मरीज पहुंचे। 84 मरीजों ने सांस की समस्या बताई। पेट की समस्या के 109 मरीज पहुंचे। चर्मरोग के 257 मरीज आए। सात मरीजों की हेपेटाइटिस बी, 24 मरीजों की शुगर, 17 मरीजोें की ब्लड प्रेशर की जांच की गई। एक मरीज में टीबी के लक्षण मिले। एक मरीज में खून की कमी पाई गई। चार महिलाओं ने प्रसव पूर्व जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें