फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन स्कंदमाता की मंदिरों में हुई पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नवरात्र के पांचवें दिन जिले में माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना हुई। माता के मंदिरों में बुधवार को सुबह और शाम पहुंचे भक्तों ने पूजा अर्चना की। शाम को आयोजित होने वाली महाआरती कार्यक्रम में भी भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन

नवरात्र के पांचवें दिन सुबह चार बजे से ही शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में माता के भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। शहर के प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर पर सुबह-शाम भक्त पहुंचे। यहां नवरात्र में दिन प्रतिदिन भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बुधवार को यहां पहुंचे भक्तों ने माता के मंदिर पर नेजा चढ़ाया। शीतला धाम स्थित महाकाली के दरबार में भी भक्तों की भीड़ देखी गई। कुरावली, भोगांव, बेवर, किशनी, कुसमरा, घिरोर, बरनाहल, ज्योती आदि स्थानों पर स्थित माता के मंदिरों में भी भक्तों को माता के जयकारे लगाते देखा गया।
करहल। चैत्र नवरात्र पर्व पर नगर के किशनी चौराहे पर बुधवार को मंत्र जाप के साथ हवन का आयोजन किया गया। हवनयज्ञ के बाद यहं भंडारा का आयोजन हुआ। ट्रांसपोर्टर विजय यादव ने परिवार सहित हवन में आहुति देकर जगत जननी मां जगदम्बा से सभी के कल्याण की प्रार्थना की। नगर के देवी रोड स्थित श्रीदुर्गा मंदिर, शीतला देवी मंदिर सहित मोटामल, श्रीराधा कृष्ण मंदिर बाग वृन्दावन, साईं बाबा, बालाजी मंदिर में भक्तों का तांता सुबह से ही लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें