फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। क्षेत्र के एक मोहल्ले की छह वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस के युवक ने युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी रिश्ते में बालिका का मामा लगता है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चंबल नदी के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बालिका की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दिन में करीब तीन बजे उसकी छह वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी, जो कि रिश्ते में बालिका का मामा लगता है, वह लकड़ियों का गट्ठर उठवाने के बहाने बालिका को बुलाकर खेत पर ले गया और दुष्कर्म किया। रोती हुई बालिका घर पहुंची और युवक की करतूत घरवालों को बताई। इसके बाद बेटी को लेकर महिला थाने पहुंची और तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को चंबल नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पिनाहट प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें