रात आठ बजे तक चली आंधी
मंगलवार सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी बनी हुई थी, लेकिन शाम को चार बजे के बाद मौसम ने एकाएक करवट ली और तेज धूल भरी हवाएं चलनी शुरू हो गईं जो रात 8 बजे तक चलती रहीं। मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सोमवार रात बारिश के कारण सुबह मौसम ठंडा रहा, लेकिन दोपहर में तेज धूप रही।
शाम को फिर आंधी, बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को धूल भरी आंधी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। शहर में 70 से ज्यादा होर्डिंग जमीन पर गिर पड़े, वहीं यूनीपोल पर लगे होर्डिंग का फ्लेक्स फटकर नीचे लटकता रहा।