बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक छह वर्षीय बालक के साथ आरोपी द्वारा कुकर्म किया गया। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसे हिरासत में ले लिया है।
थाना क्षेत्र का एक गांव निवासी एक किशोर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। करीब एक सप्ताह पूर्व वह चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह किशोर ने घर के पास खेल रहे एक छह वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया। बच्चे ने जब इस बारे में अपने परिजन को बताया तो उनके होश उड़ गए। बालक को लेकर परिजन थाने पहुंचे और किशोर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। पीड़ित की मां द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।