फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात घंटे तक बिजली संकट से जूझे छह हजार उपभोक्ता

Tue, 07 Jan 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विद्युत निगम द्वारा प्रभुपार्क बिजली घर में सोमवार को लक्ष्मीगंज फीडर की मशीन बदली गई। इसके चलते बिजली घर से जुडे़ फीडरों की आपूर्ति बाधित रही। इससे सात घंटे तक छह हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इसके चलते लोगों की दिक्कत बढ़ गई।
विज्ञापन

निगम ने लक्ष्मीगंज फीडर की पुरानी हो चुकी मशीन को बदलने के लिए सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति को बाधित कर दिया। इससे लक्ष्मीगंज फीडर के अलावा प्रभुपार्क, रेलवे रोड, गोशाला फीडर क्षेत्रो से जुड़ी बस्तियों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। इन क्षेत्रों में छह हजार बिजली कनेक्शन ह्रैं। बिजली आपूर्ति बाधित हो जाने से इन उपभोक्ताओं के समाने दिक्कत बढ़ गई। ठंड के मौसम में लोग अपने हीटर आदि संसाधनों का प्रयोग नहीं कर सके। व्यावसायिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा। शाम लगभग छह बजे तक आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद ही लोगों को राहत मिली। अपर अभियंता विश्वजीत ने बताया कि फीडर की मशीन को बदलने की लिए आपूर्ति काे बाधित किया गया। काम पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई। नई मशीन लग जाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें