फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में ट्रिपल मर्डरः खुलासे के लिए छह टीमें गठित, कस्बे में धारा 144 लागू

Sat, 12 May 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज 24 घंटे में लगातार दो डकैती की वारदातों में चार जाने चली गईं। वारदातों को लेकर पुलिस अधिकारी भी दबाव में नजर आए। घटनाओं के खुलासे के लिए एसटीएफ सहित छह पुलिस टीमें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


एडीजी अजय आनंद ने आईजी अलीगढ़ डा. संजीव गुप्ता एवं डीआईजी पीयूष कुमार श्रीवास्तव को वारदात के खुलासे के लिए दिशा निर्देश दिए। 

एडीजी अजय आनंद ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ के अलावा छह पुलिस टीमें गठित की गई हैं। इसमें अन्य जनपदों की टीमें भी शामिल हैं। 
Trending Videos

पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह पुलिस टीमें तब तक कैंप करेंगी जब तक कि घटना का खुलासा नहीं हो जाता। एडीजी ने घटना के संबंध में आईजी डा. संजीव गुप्ता एवं डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव के साथ विचार विमर्श किया। 

उन्होंने गृह जनपद एवं पड़ोसी जनपदों में रहने वाले घुमंतू जाति के डेरों की ओर भी घटना के संबंध में इशारा किया। एडीजी ने सहावर के घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया एवं फोरेंसिक एवं सर्विलांस टीम को भी दिशा निर्देश दिए। 

एसटीएफ और अन्य जनपदों की टीमों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एडीजी ने सहावर की घटना के निरीक्षण के बाद एक दिन पूर्व अमांपुर में हुई डकैती की घटना स्थल का भी निरीक्षण किया।  
विज्ञापन

अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात 

सहावर में उपद्रव के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। हालांकि सहावर में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हैं। लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। 

कस्बे में बवाल बढ़ने के साथ ही पुलिस ने डीएम आरपी सिंह ने तत्काल अनुमति लेकर धारा 144 लागू कर दी। माइक से कस्बे में धारा 144 लागू करने का ऐलान किया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें