राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने शुक्रवार से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। 26 सितंबर को परीक्षा होगी। चार ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और दो मथुरा से चलेंगी।
गाड़ी संख्या (09641) अजमेर-आगरा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 25 को अजमेर से शाम 6:15 बजे चलकर आगरा कैंट स्टेशन पर 3:30 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या (09642) आगरा-अजमेर स्पेशल 25 को आगरा कैंट स्टेशन से रात 8:20 बजे चलकर सुबह 4:30 बजे अजमेर पहुंचेगी।
UPSC CSE Final Result 2020: आगरा की अंकिता जैन ने हासिल की तीसरी रैंक, पति हैं आईपीएस
गाड़ी संख्या (09643) अजमेर-आगरा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 26 सितंबर को अजमेर स्टेशन से शाम 7:50 बजे चलकर आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह तीन बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या (09644) आगरा-अजमेर परीक्षा स्पेशल 27 सितंबर को आगरा कैंट स्टेशन से शाम 4:15 बजे चलकर अजमेर रात 1:30 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह मथुरा से गाड़ी संख्या (04173) ग्वालियर-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन ग्वालियर से 24 की शाम 6:15 बजे होगा। यह ट्रेन धौलपुर, मथुरा होकर जयपुर पहुंचेगी। यह 25 सितंबर को भी चलेगी। गाड़ी संख्या 04174 जयपुर-ग्वालियर स्पेशल जयपुर से सुबह 6:40 बजे चलेगी।