फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गेस्ट हाउस के बाथरूम में फंदे से लटका मिला श्रद्धालु का शव, दोस्त हिरासत में

Sat, 25 Sep 2021 01:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

चंदौसी निवासी श्रद्धालु पवन कुमार 22 सितंबर को वृंदावन घूमने आया है। शुक्रवार की सुबह उसका शव गेस्टहाउस में लटका मिला। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है, वहीं पूछताछ के लिए उसे मित्र को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में विद्यापीठ चौराहा क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस के बाथरूम में शुक्रवार को श्रद्धालु का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने श्रद्धालु के साथ आए मित्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

 
संभल जनपद के चंदौसी स्थित बूढ़ी माता मंदिर के पास रहने वाले पवन कुमार (42) पुत्र रामबाबू 22 सितंबर को साथी माखनलाल के साथ वृंदावन मंदिरों के दर्शनों के लिए आए थे। दोनों लोग विद्यापीठ चौराहा स्थित शुभम हॉलीडेज नामक गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लेकर ठहर गए। 

शुक्रवार सुबह माखनलाल दर्शन करने गया था। जब वापस लौटा, तब रूम के बाथरूम में पवन का शव फंदे से झूल रहा था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के परिजनों के न आने तक उसके मित्र को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह का कहना है कि शक तो मित्र पर भी है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मथुरा के वनखंडी मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली के वनखंड़ी मोहल्ला स्थित कोऑपरेटिव बैंक के पास रहने वाले मुकेश कुमार के 17 वर्षीय बेटे दीपक कुमार ने लगभग 7 बजे घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर पंखे के सहारे धोती से फांसी लगा ली, जिसकी सूचना मिलते ही परिजन फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 

जहां आपात कक्ष में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक विकास बाजार स्थित एक ब्रेड डीलर के यहां सप्लाई का काम करता था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पारिवारिक कलह के चलते किशोर ने यह कदम उठाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें