आगरा रेल मंडल के पांच छोटे स्टेशनों के छह प्लेटफॉर्मों को ऊंचा कर दिया गया है। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में आसानी होगी और दुर्घटना का खतरा भी कम होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छोटे रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी अब कम होगी। आगरा रेल मंडल के पांच स्टेशनों के छह प्लेटफॉर्मों को ऊंचा कर दिया गया है। इससे ट्रेन के पायदान तक पहुंचना आसान होगा। बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों को इसका खासा राहत मिलेगी।सामान लेकर सफर करने वालों को भी चढ़ने-उतरने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यमुना ब्रिज-टूंडला रेलखंड के छलेसर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो तथा कुबेरपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या दो को मध्यम स्तर से ऊंचा किया गया है। ईदगाह-बांदीकुई रेलखंड के घोषराना स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक का उच्चीकरण किया गया है। इसके अलावा आगरा फोर्ट-बांदीकुई रेलखंड के भजेड़ा और भूड़ा स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म संख्या एक को निम्न स्तर से उच्च स्तर का बनाया गया है।
नवंबर 2026 तक इन सभी छह प्लेटफॉर्मों का काम पूरा हो चुका है। पहले प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने से यात्रियों को ट्रेन के पायदान तक पहुंचने के लिए पैर अधिक ऊपर उठाना पड़ता था। अब प्लेटफॉर्म ऊंचे होने से यह दूरी कम होगी और चढ़ते-उतरते समय संतुलन बिगड़ने का खतरा भी कम रहेगा।