नेशनल चैंपियनशिप के लिए जिले के छह खिलाड़ियों का चयन
- क्वान की-डो प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के बाद बनाया स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। ग्रेटर नोएडा में 29 नवंबर से एक दिसंबर तक खेली गई क्वान की-डो राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिले के छह खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों का चयन इंदौर में आयोजित होने जा रही नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
उत्तर प्रदेश क्वान की-डो एसोसिएशन के तत्वावधान में 29 नवंबर से एक दिसंबर तक राज्य स्तरीय ऑफिशियल क्वान की-डो चैंपियनशिप का आयोजन शारदा यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों ने प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। मैनपुरी क्वान की डो एसोसिएशन की तरफ से छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें समृद्धि राठौर, शिवा मिश्रा, रिया राजपूत ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। श्लोक चौहान, आराध्या दुबे, प्रशांत पांडेय ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। मैनपुरी टीम का प्रतिनिधित्व मुख्य कोच योगेश कुमार माथुर ने किया। सभी छह खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी इंदौर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।