फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा पुलिस ने खंडहर से दबोचे छह शातिर, रात में करते थे ऐसे कारनामे; सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Sat, 25 Apr 2026 08:18 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ट्रांसयमुना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बंद मकान से लाखों की चोरी कबूल की, पुलिस ने नकदी, आभूषण और अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांसयमुना पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले छह चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और कॉपर तार का बंडल बरामद किया है।
विज्ञापन

एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि बंद मकानों और दुकानों में हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। बृहस्पतिवार देर रात कालिंदी विहार स्थित कांशीराम आवास क्षेत्र के खंडहर से छह आरोपियों को पकड़ा। 
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने कालिंदी विहार निवासी गौरव यादव के बंद मकान से 2.5 लाख रुपये नकद व आभूषण चोरी की घटना को कबूला है। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल राठौर, वाहिद पठान, तुषार बघेल, सज्जाद उर्फ लाला, आफताब और मोहसिन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें