फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से छह मरीजों की मौत, दो ने ट्रामा सेंटर में तोड़ा दम

Fri, 30 Apr 2021 09:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक छह मरीजों की मौत हो गई। इनके परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन की कमी से जान गई है। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज) में कोविड आइसोलशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के बीच ऑक्सीजन संकट मरीजों की जान पर भारी पड़ रहा है। बुधवार रात करीब दो बजे जिला अस्पताल के सारी वार्ड में ऑक्सीजन खत्म होने से छह लोगों ने दम तोड़ दिया। सरकारी ट्रामा सेंटर में तीन लोगों की ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ा। परिवारीजन देर रात शवों को घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


उत्तर कोतवाली क्षेत्र की पॉश कालोनी विभव नगर निवासी एक महिला पिछले करीब एक सप्ताह से जिला अस्पताल परिसर में बने सारी वार्ड में भर्ती थी। देर रात उसकी मौत हो गई। यहां भर्ती एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। इनके अतिरिक्त ऑक्सीजन की कमी से चार और लोगों की जान चली गई। मृतकों के परिजनों का आरोप था कि बुधवार रात करीब दो बजे सारी वार्ड में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीजों की सांसें थम गईं। 

एका थाना क्षेत्र के गांव बाहनपुर निवासी सुरजीत की हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई थी। यहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजन शव को प्राइवेट एंबुलेंस में रखकर घर ले गए। वहां उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में मौत हुई। गुरुवार को सरकारी ट्रामा सेंटर के साथ-साथ सारी वार्ड में भी ऑक्सीजन का संकट दिखाई दिया। तीमारदार ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों से हाथ जोड़कर विनती करते नजर आ रहे थे।

प्रभारी सीएमएस डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। लगातार गाड़ियां आ रही है। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर ही मरीज को भर्ती किया जाता है। कुछ मरीजों को ऑक्सीजन देने पर लेवल बढ़ने लगता है जबकि कुछ मरीजों में दिक्कत आती है। चिकित्सकीय टीम मरीजों को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें