फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती छह मरीजों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले मे बुखार के साथ ही लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे छह मरीजों की मौत हो गई। वहीं सात अन्य मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव देवीदासपुर निवासी सुखराम सिंह की 50 वर्षीय पत्नी सुखरानी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार को गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला बांक निवासी 65 वर्षीय सुहागा देवी को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
शहर के नगला दौलत निवासी 48 वर्षीय बलवीर सिंह को सांस लेने में दिक्कत होने पर मंगलवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। बरनाहल निवासी 50 वर्षीय रामनरेश को सांस लेने में दिक्कत होने पर बुधवार को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भोगांव निवासी विक्रम सिंह की 40 वर्षीय पत्नी सीता को भी सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कुसमरा क्षेत्र के गांव परशुरामपुर निवासी 65 वर्षीय सतेंद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत होने पर बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती छह मरीजों की मौत हुई है। इनमें से एक बुखार से पीड़ित था अन्य को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
डॉ. राजकुमार ईएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें