फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में छह स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छह स्वयंसेवकों का चयन हुआ है। शिविर 16 से 22 दिसंबर तक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित होगा।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान ने बताया कि चयनित स्वयंसेवकों में आगरा कॉलेज से लकी शर्मा व अजीत कुमार, सेंट जोंस कॉलेज से नंदिनी वर्मा, आरबीएस कॉलेज से अनुराग गुप्ता, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय से अनिता और धर्म समाज डिग्री कॉलेज, अलीगढ़ से छवि अरोड़ा शामिल हैं। शिविर में दलनायक के रूप में आरबीएस कॉलेज के एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जय प्रकाश श्रीवास्तव जाएंगे।
सात दिवसीय शिविर में देश के 12 राज्यों से 200 स्वयंसेवक प्रतिभाग करेंगे। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ही स्वयंसेवक ही करेंगे। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक राय ने चयनित सभी स्वयंसेवकों को शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. रामवीर सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। यहां के स्वयंसेवक ब्रज के साथ प्रदेश की अन्य लोक संस्कृतियों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें