फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोर्ट में पेशी पर आए शार्प शूटर हरेंद्र राणा को छुड़ाने की रची गई थी साजिश, छह बदमाश गिरफ्तार

Sun, 24 Apr 2022 05:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

हरेंद्र राणा को छुड़ाने के लिए एपी एक्सप्रेस की घटना को  दोहराने की साजिश रची गई थी। मथुरा पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद इस साजिश का पर्दाफाश किया। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की अदालत में शनिवार को पेशी पर लाए गए कुख्यात बदमाश हरेंद्र राणा को छुड़ाने की साजिश रची गई थी। इस साजिश में नाकाम करते हुए पुलिस ने उसके छह गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। हरेंद्र राणा पर विभिन्न राज्यों में 25 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि कुख्यात हरेंद्र राणा को छुड़ाने के लिए साजिश रची गई थी। लेकिन अंजाम देने से पहले ही उसके गुर्गों को कोर्ट की पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर हथियार लूटने की योजना बनाई थी। 

पकड़े गए बदमाशों में अतुल राणा ( हरेंद्र राणा का भाई) निवासी बड़वारी, रिठौरा (मुरैना), विनय यादव निवासी मुस्तफा क्वार्टर आगरा कैंट, विक्रमसिंह और शादाब निवासी शाहगंज (आगरा), पिंटू उर्फ नन्हें परिहार निवासी गांव सिहोली महाराजपुर (ग्वालियर) और रवि निवासी ग्राम मड़नई, सादाबाद (हाथरस) हैं। इनसे पांच तमंचे व 25 कारतूस के अलावा होंडा सिटी कार भी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बदमाश हुए फरार

एसएसपी ने बताया कि फरार हुए बदमाश श्रीकांत यादव और चांद निवासी सोहल्ला, सदर (आगरा) की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि साल 2013 में गाजियाबाद से आगरा पेशी पर ले जाते वक्त एपी एक्सप्रेस में कुख्यात हरेंद्र राणा के गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला करके उसे छुड़ा लिया था। इस हमले में एक सिपाही की मौत और पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसी तरह की साजिश शनिवार को मथुरा कोर्ट में राणा की पेशी के दौरान मथुरा पुलिस ने नाकाम कर दिया।

कुख्यात को 120 का आरोपी बनाया

एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि कुख्यात हरेंद्र राणा को पुलिस ने 120 बी का आरोपी बनाया है। खुद को छुड़ाने की साजिश में वही भी शामिल रहा है। पुलिस भागे हुए अन्य आरोपियों  की भी तलाश कर रही है। पुलिस पकड़े गए सभी बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

शार्प शूटर हैं हरेंद्र राणा

कुख्यात हरेंद्र राणा पर शार्प शूटर है। उस पर मध्य-प्रदेश और यूपी के कई जनपदों में करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। वह साल 2013 में सुर्खियों में आया था, जब उसे गाजियाबाद से आगरा पेशी पर ले जाते समय एपी एक्सप्रेस से उसके गुर्गे छुड़ाकर ले गए थे। हालांकि एक साल बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें