फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना पंजीकरण संचालित मीट की छह दुकानें कराईं बंद

Thu, 05 Sep 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी एके पाठक के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मांस और मांस उत्पाद विक्रय की दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान छह लोगों को बिना पंजीकरण के मांस की बिक्री करते पाया गया। सभी की दुकानों को बंद कराते हुए कार्रवाई की गई। वहीं दो लाइसेंस धारकों को आसपास सफाई रखने आदि के निर्देश गए।
विज्ञापन

आगरा रोड सिंधिया तिराहा स्थित ब्रह्मानंद, राहुल देव, महेंद्र सिंह और राजेश कुमार को अवैध रूप से बिना खाद्य लाइसेंस / रजिस्ट्रेशन के मुर्गे का मांस विक्रय करते पाया। सभी को नोटिस जारी कर बिक्री बंद कराई। संबंधितों के विरुद्ध अवैध मांस विक्रय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। बड़ी खानकाह आगरा रोड पर आसिफ अली का माशा अल्लाह होटल, आकिल का शेर अली होटल पंजीकरण समाप्त होने के बाद भी संचालित मिला। इनको भी बंद करवाया गया तथा बिना खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन के व्यापार करने के क्रम में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
बड़ी खानकाह आगरा रोड के पास स्थित आरआर चिकन शॉप, मंसूरी चिकन शॉप, दिल्ली चिकन पोइंट के पास लाइसेंस पाया गया परंतु संचालन में कमियां पाई गईं। कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। तीनों को नोटिस जारी किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मांस विक्रय दुकानों का लगातार निरीक्षण करने और अवैध रूप से संचालित होते पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, सनोज कुमार, इंद्रजीत सिंह व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें