एनएचएआई और कंपनी के बीच हुआ करार
इसके चौथे पैकेज बदायूं से बरेली के बीच 37 किमी लंबे हाईवे का निर्माण किया जाना है। इसके लिए एनएचएआई और हरियाणा की धारीवाल बिल्डटेक लिमिटेड कंपनी के बीच करार हुआ है। कंपनी को पांच माह के अंदर यानि अक्तूबर तक काम शुरू करना है। इस निर्माण पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
ये भी पढ़ें - आसमान से बरस रही आग: सीजन का सबसे गर्म दिन, 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट; ऐसा रहेगा पूरे सप्ताह का हाल
इन 12 गांव की जमीन का होगा अधिग्रहण
इसमें बदायूं शहर के चंदनगर, करतौली, कुतुबपुरथरा, वाकरपुर खंडहर, रहमा, डुमैरा, उझैली, रसूलपुर, ढकिया, मलिकपुर, मलगांव, घटपुरी, बिनावर गांवों में कुल 33.4310 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इन गांवों के लोगों में 60 करोड़ रुपये का मुआवजा बंटना है। एडीएम वित्त एवं राजस्व के स्तर से अब तक पांच करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा भी जा चुका है। अन्य किसानों को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया चल रही है।
ये भी पढ़ें - नगर निगम आगरा का फरमान: ठेल-रेहड़ी लगाने वालों को बोर्ड लगाकर अपनी पहचान बतानी होगी, लिखना होगा असली नाम