फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ्एनजीओ में नौकरी के नाम पर छह लाख ठगे, की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एनजीओ में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये ठग लिए गए। रकम मांगने पर महिला से मारपीट, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप है। मामले में अदालत के आदेश पर टूंडला के रहने वाले दंपती और उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कालिंदी विहार क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने टूंडला निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह, उसकी पत्नी सुमेरा देवी और बेटे गौरव के खिलाफ शिकायत की है। पीड़िता के मुताबिक, सात सितंबर को रामबाग चौराहे पर रुपये मांगने पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि 31 मार्च 2023 को एनजीओ में नौकरी लगवाने के नाम पर नरेंद्र प्रताप सिंह को छह लाख रुपये दिए थे। इसके बदले नरेंद्र ने उन्हें अपने खाते का छह लाख रुपये का चेक दिया था।
पीड़िता के अनुसार, शुरुआती तीन महीने तक उन्हें वेतन के नाम पर चेक भी मिले, जिनका भुगतान हो गया। बाद में नरेंद्र ने एनजीओ बंद होने की बात कहकर रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। छह लाख रुपये का चेक बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गया। मामले में एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें