फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में छह घायल

Mon, 15 Jul 2024 03:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में छह लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ढोलना क्षेत्र में रविवार की सुबह लगभग 10 बजे के करीब छर्रा मार्ग पर महावर के पास सड़क पार करने के दौरान युवक को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल भीम सिंह (33) ढोलना गिरधर पुर गांव के निवासी है। जबकि बाइक सवार सतीश व महीपाल निवासी रजमऊ थाना दादौं अलीगढ़ के रहने वाले है, हादसे में वे दोनों भी घायल हुए। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाई।
विज्ञापन

दूसरी घटना बदनपुर के निकट की है। सोरोंजी के गांव गाेयती निवासी रामनिवासी (60) और पंकज बाइक पर सवार होकर कासगंज से अपने गांव आ रहे थे। बदनपुर मोड़ पर मोपेट और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर सोरोंजी के विरौंची निवासी विपिन (20) की मोपेड से बाइक टक्कर हो गई। टक्कर लगने से तीनों सवार घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें